बाजपुर।20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर भूमि बचाओ आंदोलन को दो माह से भी अधिक का समय हो चुका है आंदोलनकारीयों के हौसले अभी भी बुलंद है बड़ी मात्रा में आंदोलनकारी तहसील परिसर में डटे हुए हैं।आज 65 वें दिन क्रमिक अनशन पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा के सुबेग सिंह,गुरजीत सिंह रंधावा, देवेंद्र सिंह भट्टी, जगदीप सिंह रंधावा व दिलशेर सिंह बैठे।वरिष्ठ व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल, चंद्र प्रकाश मित्तल, अशोक गोयल, दर्शन गोयल आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व मजदूर वर्ग भी आंदोलन स्थल पर लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि जब सरकार समाधान करना चाहती है तो हमें एक निश्चित समय बताया जाना चाहिए आज आंदोलन में भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा,आयोजक रजनीत सिंह सोनू,भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा,भाकियू एकता उपग्रह के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा,कुमायूं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा,व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल आदि ने अपने विचार रखे। आंदोलन स्थल पर महेंद्र सिंह,जोगिंदर सिंह, नत्था सिंह,देवेश प्रताप रतन बाजवा, विक्रम सिंह, हरप्रीत निज्जर, सतविंदर सिंह, मनजीत सिंह आदि थे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बड़ा सवाल! फर्जीवाड़े की आड़ में तहरीर देने वाले पटवारी अजमल खां अब खुद फरार!
अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिलाओं ने सभी अस्पतालों में फल वितरण किये
बाजपुर में 7 फीट अजगर दिखाई देने से मचा हड़कंप,काशीपुर रेंज वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू,