
आरिफ खान की स्पेशल रिपोर्ट
जनपद ऊधम सिंह नगर में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर तैयार हुए फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला इस समय पूरे जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। फर्जी कागजातों का सहारा लेकर मेडिकल कॉलेजों समेत कई अन्य जगहों पर अनुचित लाभ उठाने के इस बड़े खेल में जब गाज गिरी और दोषी पटवारियों पर निलंबन की तलवार चली, तो ‘उत्तराखंड लेखपाल संघ’ अचानक आक्रोश में आ गया। विगत लगभग 30 दिनों से प्रमाण पत्र जारी करने की आख्या रिपोर्ट रोकने और काम ठप करने के कारण आम जनता प्रमाण पत्रों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सवाल यह उठता है कि जब ऑनलाइन आवेदन में सिर्फ स्कैन प्रति संलग्न होती है, तो बिना मूल अभिलेख (Original Documents) देखे और बिना मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किए पटवारी अपनी ‘पॉजिटिव आख्या’ किस आधार पर लगा देते हैं? कानूनन आख्या लगाने की पूरी नैतिक और विधिक जिम्मेदारी राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की ही होती है। ऐसे में निलंबन की निष्पक्ष कार्रवाई से घबराकर काम बंद कर देना और जनता को ढाल बनाना पटवारियों की कार्यशैली पर गहरे सवालिया निशान खड़े करता है।
अब संघ द्वारा यह तर्क दिया जा रहा है कि अत्यधिक लोड और शहरी क्षेत्रों में घनी आबादी के कारण हर आवेदन का भौतिक सत्यापन करना उनके लिए संभव नहीं है। लेकिन यह बहाना किसी के गले नहीं उतर रहा, क्योंकि नौकरी जॉइन करते समय हर कर्मचारी प्रशासनिक लोड और अपनी जिम्मेदारियों से भली-भांति अवगत होता है। पद की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर केवल अधिकारों और सुविधाओं का लाभ उठाना और जांच की आंच आते ही जनसेवा ठप कर देना प्रशासनिक आचरण के खिलाफ है। अगर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आख्या जारी हुई है, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि पद के दुरुपयोग का मामला बनता है।
पटवारियों की मनमानी या विभागीय व्यवस्था पर सवाल?फर्जीवाड़े की जांच के बीच 30 दिनों से प्रमाण पत्रों का काम प्रभावित, आम जनता भुगत रही खामियाजा; प्रशासन कब लेगा बड़ा फैसला?
फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला खुला तो पटवारियों ने रोका जनसेवा का पहिया!
निलंबन की कार्रवाई के बाद संघ का विरोध, जनता पूछ रही है—दोषियों पर कार्रवाई होगी या कामबंदी से दबेगा पूरा मामला?
बाजपुर से पूरे जिले तक उठे सवाल
बाजपुर से ऊधम सिंह नगर तक फर्जी प्रमाण पत्रों का जिन्न!
कहीं फाइलें दबाने के आरोप, कहीं आख्या रिपोर्ट पर रोक; आखिर कब होगी राजस्व विभाग में कथित फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच?
इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो जिले की विभिन्न तहसीलों, विशेषकर बाजपुर क्षेत्र में भी फर्जी प्रमाण पत्रों से जुड़े कई ऐसे संगीन मामले दबाए गए हैं जिनमें संबंधित पटवारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होनी तय थी। लेकिन विभागीय मेहरबानी और उच्च स्तरीय अधिकारियों की ‘दया दृष्टि’ के चलते फाइलें ठंडे बस्ते में डाल दी गईं और दोषी खुले घूम रहे हैं। एक तरफ जहां मामूली फाइलों पर आम जनता को चक्कर कटवाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ फर्जीवाड़े पर कार्रवाई होते ही हड़ताल का सहारा लेना साफ दर्शाता है कि अपनी गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर कब तक इस तरह से कानून को ताक पर रखकर मनमानी की जाती रहेगी और कब बाजपुर समेत पूरे जिले के दोषी कर्मचारियों पर निष्पक्ष गाज गिरेगी?
एक तो फर्जीवाड़े के आरोप, ऊपर से कामबंदी की चेतावनी!
पटवारियों के तेवर से जनता परेशान, 30 दिन से प्रमाण पत्रों की आख्या ठप,

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बड़ा सवाल! फर्जीवाड़े की आड़ में तहरीर देने वाले पटवारी अजमल खां अब खुद फरार!
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।
काशीपुर में व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, महापौर दीपक बाली की संवेदनशील पहल से अब सर्वे के बजाय संवाद से सुलझेंगे जीएसटी के मुद्दे