
आरिफ खान की स्पेशल रिपोर्ट
कानूनी शिकंजे में महकमा: बिना ठोस साक्ष्य और लिखित आख्या के कागजों का खेल रचने वाले पटवारी की तलाश तेज
गजब का खेल! तहरीर देने वाला पटवारी ही हुआ लापता, अजमल खां की तलाश!
पहले तहरीर, फिर फरारी! पटवारी अजमल खां के गायब होने से मचा हड़कंप!
फर्जीवाड़े का मामला या कोई नया खेल? खुद शिकायतकर्ता पटवारी अजमल खां फरार!
मेडिकल कॉलेज फर्जीवाड़ा: मुख्य रिपोर्ट आगे प्रेषित करने वाला पटवारी अजमल खां कानून की गिरफ्त से दूर, अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा
उत्तराखंड के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में फर्जी और कूटरचित प्रमाण पत्रों के सहारे प्रवेश के बहुचर्चित मामले में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) अजमल खां की संदिग्ध भूमिका ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है, जहां खुद थाने में तहरीर दर्ज कराकर जांच का दिखावा करने वाला यह पटवारी अब खुद कानून के शिकंजे में कसता नजर आ रहा है और विवेचक के अनुसार उसकी गिरफ्तारी शेष होने के कारण वह फरार चल रहा है। अभियोजन प्रपत्रों और अदालत के दस्तावेजों के गहन अवलोकन से यह स्पष्ट हो चुका है कि जिस पटवारी ने फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामलों में रिपोर्ट को आगे प्रेषित किया था, वही अब भूमिगत है और पुलिस रिकॉर्ड में उसकी संलिप्तता व गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा पहलू यह है कि विवेचक द्वारा इस पूरे प्रकरण में न तो कोई ठोस साक्ष्य संकलित किए गए और न ही पटवारी की संदिग्ध कार्यप्रणाली व उसकी भूमिका पर पुख्ता कानूनी कार्रवाई की गई, जिसके चलते इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े के मुख्य सूत्रधार माने जा रहे फरार पटवारी अजमल खां और अन्य संलिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अब पुलिस पर भारी दबाव बन चुका है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!