

आरिफ खान की स्पेशल रिपोर्ट
हल्द्वानी।* रामलीला मैदान में आयोजित चार दिवसीय 26वें शरदोत्सव मेले के शुभारंभ पर खेल और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस भव्य आयोजन में फिल्म स्टार नाइट के साथ मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग शो ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मंच पर उतरे बॉडी बिल्डरों ने अपनी मेहनत, शारीरिक संतुलन, फिटनेस और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शुभम चंदोला ने मिस्टर नैनीताल एवं मिस्टर कुमाऊं चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं ऋषभ चौहान मिस्टर उत्तराखंड मैन फिजिक चैंपियन बने, जबकि नरेश सरकार ने मिस्टर उत्तराखंड चैंपियन का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
बॉडी बिल्डिंग शो में प्रतिभागियों ने साबित किया कि एक मजबूत शरीर केवल आकर्षक व्यक्तित्व की पहचान नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम, संतुलित आहार और आत्मविश्वास का परिणाम होता है। खिलाड़ियों की तैयारी और मंच पर उनके प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
कार्यक्रम में नृत्यांगना अन्नू बिष्ट और किरण चंद ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांधा, वहीं गायक तारिक किशोर के गीतों पर दर्शक झूम उठे। मल्लिका सांस्कृतिक कला मंच की ओर से भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
**युवाओं के लिए प्रेरणा बना बॉडी बिल्डिंग शो**
शरदोत्सव में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि युवा अपनी ऊर्जा को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर खेल, व्यायाम और फिटनेस की दिशा में लगा सकते हैं। बॉडी बिल्डिंग केवल मांसपेशियां बनाने का नाम नहीं, बल्कि धैर्य, आत्मनियंत्रण, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति विकसित करने का माध्यम भी है।
आज के दौर में जब युवाओं के सामने नशे और अस्वस्थ जीवनशैली जैसी चुनौतियां हैं, ऐसे आयोजन उन्हें सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शरदोत्सव का यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को मंच देने और नई पीढ़ी को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम बना।
नशे के खिलाफ खेलों की हुंकार! वर्ल्ड चैंपियन मुकेश पाल ने शरदोत्सव के मंच से युवाओं में जगाई फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की अलख


कार्यक्रम के आयोजक वर्ल्ड चैंपियन मुकेश पाल रहे, जिन्होंने शरदोत्सव के माध्यम से युवाओं को खेल एवं बॉडी बिल्डिंग के प्रति प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल की। उनका उद्देश्य युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जोड़ना है। उन्होंने संदेश दिया कि युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को नई पहचान दें। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास जगाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शरदोत्सव मेले में आयोजित मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में काशीपुर के पावर बूस्टर जिम के संचालक एवं अनुभवी बॉडी बिल्डर जावेद खान ने निर्णायक (जज) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जावेद खान तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है और मिस्टर उत्तराखंड का खिताब भी अपने नाम कर चुके है
जावेद खान की उपलब्धियां:
– तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन।
– मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग।
– मिस्टर उत्तराखंड चैंपियन।
– बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका।
युवाओं के लिए जावेद खान का प्रेरणादायक संदेश
जावेद खान का मानना है कि बॉडी बिल्डिंग केवल शरीर बनाने का नाम नहीं, बल्कि खुद को अनुशासित और मजबूत बनाने की कला है। युवा नशे से दूर रहकर खेल और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उनका संदेश है कि अपनी मेहनत को अपनी पहचान बनाइए और देश-प्रदेश का नाम रोशन कीजिए।

जावेद खान को खिलाड़ियों के बीच सराहा गया, स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मान
इस अवसर पर जावेद खान ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उनके योगदान और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
बॉडीबिल्डिंग के माध्यम से नशे के खिलाफ जंग का संदेश
उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग की ओर से हमेशा युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। संगठन का संदेश है कि नशा करना ही है तो अपनी सेहत, फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का नशा करो, न कि शराब, चरस और गांजे जैसे नशीले पदार्थों का।
बॉडीबिल्डिंग केवल शरीर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और बेहतर जीवनशैली अपनाने का रास्ता है। युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़कर नशे से दूर रखना ही इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है।
संदेश साफ है – नशे के खिलाफ एक जंग, नशा करो तो अपनी सेहत और बॉडीबिल्डिंग का !
इस अवसर पर सिमरन कोहली, हैप्पी अटवाल, कौस्तुभ चंदोला, गायक प्रकाश चंद, मुकेश पाल, रमेश शर्मा, हेम चंद्र भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
बड़ा सवाल! फर्जीवाड़े की आड़ में तहरीर देने वाले पटवारी अजमल खां अब खुद फरार!