बाजपुर।शनिवार रात्रि 9:00 बजे बाजपुर के ग्राम महेशपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रोड किनारे स्थित खाली जगह में अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान अजगर सांप को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम और दोराहा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अब्दुल वाहिद ने रेस्क्यू कर अजगर साप को पकड़ लिया।
काशीपुर रेंज वन विभाग के वन बीट अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद 7 फुट अजगर को पकड़कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा।टीम में दोराहा कांस्टेबल सुनील कुमार टम्टा, अकिल अहमद, गोविंद सिंह, आदि थे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बड़ा सवाल! फर्जीवाड़े की आड़ में तहरीर देने वाले पटवारी अजमल खां अब खुद फरार!
अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिलाओं ने सभी अस्पतालों में फल वितरण किये
अध्यक्ष अशोक पन्त उपाध्यक्ष कुंदन सिंह बोहरा सचिव यशपाल सिंह कोरंगा उपसचिव भगवती प्रसाद जोशी बने