बाजपुर।राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बाजपुर पहुंची जहां उन्होंने जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर में अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कहती है वह करती है।अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा पार्टी है।आज हमारे गरीब तबके के लिए अगर शौचालय,स्वछता,बिजली,हर घर जल नल योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुईं हैं।उन्होने कहा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।
खाद्य विभाग व सरकार की तरफ से हर वर्ष में गरीब परिवारों को साल में 3 गैस निःशुल्क की सुविधा दी जा रही है,जिसे की वर्ष 2022 में शुरू किया था।उन्होंने राशन डीलरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी लाभांश का जो बकाया पैसा है उसे इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा।सरकार व खाद्य विभाग राशन डीलरों के साथ है हम कभी उनका अहित नही चाहेंगे।इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान,जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट,जिला मंत्री विकास गुप्ता,नरेंद्र चौधरी,कन्नू जोशी,वीरेंद्र बिष्ट,एसडीएम राकेश तिवारी,उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार,डीपीओ उदय प्रताप सहित विभागीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बड़ा सवाल! फर्जीवाड़े की आड़ में तहरीर देने वाले पटवारी अजमल खां अब खुद फरार!
अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिलाओं ने सभी अस्पतालों में फल वितरण किये
बाजपुर में 7 फीट अजगर दिखाई देने से मचा हड़कंप,काशीपुर रेंज वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू,