
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा के दिशा-निर्देशानुसार, तथा कांग्रेस महानगर काशीपुर के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि जो उत्तराखंड की भाजपा सरकार के बीते 4 वर्षों की भयावह असफलताओं को उजागर करती है।
भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने जिन सपनों को लेकर उम्मीद की थी, वे सब आज चकनाचूर हो चुके हैं। इन चार वर्षों में उत्तराखंड ने जो झेला है, वह इतिहास में एक काले अध्याय की तरह दर्ज होगा।
राज्य में महिलाओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, यौन उत्पीड़न, और अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती गईं। महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, और सड़क दुर्घटनाओं ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
भाजपा सरकार ने इन चार वर्षों में भ्रष्टाचारियों, भूमाफियाओं, खनन माफिया और शराब माफिया को खुला संरक्षण दिया। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राज्य की पहचान रही चारधाम यात्रा जैसी धार्मिक यात्रा भी अब सुरक्षित नहीं रही — दुर्घटनाएं और कुप्रबंधन आम बात हो गई है।
इन वर्षों में सरकारी भर्तियों में घोटालों की भरमार रही — पेपर लीक, दलाली और पैसे लेकर नौकरियां बेचने का खेल लगातार सामने आता रहा। भाजपा के नेताओं की संलिप्तता जगजाहिर है लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पेंशनधारी, और संविदा कर्मचारी लगातार उपेक्षित और उत्पीड़ित होते रहे। समय पर वेतन और सुविधाएं देने की बजाय उन्हें आंदोलन और प्रदर्शन करने पर मजबूर किया गया।
आज उत्तराखंड की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। युवाओं के लिए नौकरी नहीं, किसानों के लिए राहत नहीं, व्यापारियों के लिए नीति नहीं, और गरीबों के लिए उम्मीद नहीं — यही है भाजपा सरकार का असली चेहरा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चार वर्षों में न तो विकास किया, न सुशासन दिया, और न ही जनता से किए गए वादे निभाए। केवल मीडिया प्रचार और दिखावे की राजनीति से सच्चाई को नहीं छिपाया जा सकता।
कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और 2027 में जनता इस जनविरोधी, भ्रष्टाचारी और झूठे शासन को जरूर उखाड़ फेंकेगी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल