
आरिफ खान
काशीपुर के व्यापारिक जगत में पिछले कुछ समय से जीएसटी सर्वे कार्रवाई को लेकर उपजे असंतोष और भय के माहौल पर महापौर दीपक बाली की जनहितकारी सोच ने पूर्ण विराम लगा दिया है। व्यापारियों के हितों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय देते हुए महापौर बाली ने नगर निगम सभागार में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और राजस्व कर विभाग के उच्च अधिकारियों के बीच एक बेहद सफल समन्वय बैठक आयोजित कराई। कुमाऊं प्रभारी व्यापार मंडल अश्विनी छाबड़ा, डिप्टी कमिश्नर वीर सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर मितेश्वरानंद की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महापौर ने बेहद मजबूती से व्यापारियों का पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी कानूनों की जटिलताओं के कारण अनजाने में हुई त्रुटियों के लिए सीधे सर्वे की कार्रवाई करना और भय का वातावरण बनाना अनुचित है। दीपक बाली के इस जन-पक्षधर रुख के आगे विभागीय अधिकारियों को भी झुकना पड़ा और विभाग ने सहमति जताई कि अब बिना पूर्व सूचना और अवसर दिए किसी भी प्रतिष्ठान पर सर्वे नहीं किया जाएगा, बल्कि विसंगति मिलने पर व्यापारी को कार्यालय बुलाकर कमियों को सुधारने का पूरा मौका दिया जाएगा।
महापौर दीपक बाली की इस ऐतिहासिक पहल ने न केवल त्योहारों के इस मुख्य सीजन में शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड, मिठाई, ऑटोमोबाइल और अन्य व्यवसायियों को सर्वे के डर से राहत दिलाई है, बल्कि व्यापारी और शासन के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु भी कायम किया है। व्यापारियों को जीएसटी नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाली के सुझाव पर अगले 7 से 10 दिनों के भीतर एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है, जिसमें सीए और विषय विशेषज्ञ व्यापारियों की शंकाओं का समाधान करेंगे। महापौर की इस कार्यशैली ने यह साबित कर दिया है कि वे काशीपुर के हर वर्ग की समस्याओं को हल करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। बैठक के अंत में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, अशोक कुमार, अनुराग मित्तल, प्रतीक अग्रवाल, शिवम टंडन, राजीव परनामी सहित दर्जनों गदगद व्यापारियों ने दीपक बाली की तारीफ के पुल बांधते हुए ‘महापौर दीपक बाली जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया और उनके प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप