
आरिफ खान की रिपोर्ट
देहरादून: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिंह काम्बोज ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए कठघरे में खड़ा किया है।
आकाश सिंह काम्बोज ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। यह न केवल बांग्लादेश के लिए, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए शर्मनाक है। भारत और अन्य देशों को मिलकर इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।”
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदू विरोधी हिंसा पर कड़ा रुख अपनाया जाए और इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाए। साथ ही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भी इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की।
आकाश सिंह काम्बोज ने आगे कहा, “यदि इन घटनाओं पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो यह क्षेत्रीय शांति और सद्भावना के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। हमें अपने पड़ोसी देशों को यह संदेश देना होगा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।”

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज