
चार माह पहले हुई थी बिजनौर के गांव कासमपुरगढ़ी से शादी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया,परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
आरिफ खान की रिपोर्ट
जसपुर।मकान की छत के कुंदे में विवाहिता लटीक मिली। ससुरालियों ने मृतका को देख तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसकी पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर फांसी पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम कासमपुर गढ़ी निवासी 22 वर्षीय सानिया पुत्री मो. शरीफ की शादी चार महीने पहले ईदगाह रोड निवासी मो. अशरफ से हुई थी। रविवार को उसका शव मकान की छत के कुंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों पर फांसी पर लटका कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतका के शरीर पर किसी भी तरह की खरोंच अथवा चोंट के निशान नहीं है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मायके पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।,

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
एडीजी डॉ. मुरुगेशन सख्त मोड में,बोला, ‘कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं!’ तीन साल से लंबित केस पर दिए सख्त निर्देश!”
बड़ा फेरबदल! 👉 उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट काशीपुर SOG प्रभारी से हटे, अब थानाध्यक्ष दिनेशपुर की कमान संभालेंगे
धाकड़ धामी का भ्रष्टाचार पर प्रहार!काशीपुर मंडी प्रभारी सचिव 1.20 लाख की रिश्वत लेते आखिर क्यो हुआ रंगे हाथो गिरफ्तार, क्या थी असली वजह जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर