बाजपुर।नैनीताल रोड स्थित बरहैनी चौराहे के पास सैनी मोबाइल शॉप में रात्रि के लगभग 2: बजे दो अज्ञात चोरों ने दुकान की छत की सीमेंटेड चादर को तोड़कर अंदर घुसकर 18 मोबाइल जिसमें 12 नए मोबाइल 6 पुराने मोबाइल सहित लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। सुबह मोबाइल शॉप स्वामी जय सिंह सैनी ने देखा तो उसके होश उड़ गए उसने पुलिस को सूचना दी और व्यापार मंडल भी मौके पर पहुंच गया।एसएसआई गोविंद सिंह मेहता ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की सीसीटीवी फुटेज खांगाली जिसमें दो युवक चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं।
मोबाइल शॉप स्वामी जय सिंह सैनी ने बताया ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल थे जिसमें अज्ञात चोरों ने 18 मोबाइल चोरी किए हैं 12 मोबाइल नए थे और 6 मोबाइल पुराने थे लगभग ढाई लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए चोरी हुए समान का आकलन कर बरहैनी चौकी में तहरीर दी।कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी सैनी मोबाइल्स शॉप में चोरी की घटना को लेकर स्थानीय पुलिस एवं एसओजी की टीम चोरों की धर पकड़ करने के लिए लगा दी गई है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल