DEHRADUN-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर (कालसी) स्थित यमुना नदी के तट पर स्नान/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। उन्होंने यमुना घाट में पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की भी कामना की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन “हरिपुर में आंनद सजेगा” का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरिपुर में यमुना घाट के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। इस तट को विकसित कर नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा। हरिपुर के एक नए धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हरिपुर में यमुना घाट के विकसित होने से भविष्य में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में यात्री एवं पर्यटक आएंगे। आज जौनसार बाबर का क्षेत्र जो फलों सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है आने वाले समय में वह हरिपुर के लिए भी जाना जाएगा। कार्यक्रम में विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मूरत राम शर्मा, नवीन ठाकुर, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, वी.सी एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, के.एस चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
काशीपुर पुलिस–एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स माफिया का बड़ा खेल उजागर, ट्रांसपोर्ट 18 पेटियों में छिपी थी 43,950 नशीले इंजेक्शन की खेप
मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत/सरकारी तौर पर सम्मानित नहीं किया,बल्कि अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम “कुमाऊँ उदय 2025” में स्मृति-चिह्न (शील्ड) प्रदान की गई।
अलका पाल के महानगर अध्यक्ष बनने पर पाल समाज ने किया अभिनंदन