बाजपुर 7 अक्टूबर- पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बलराज पासी के नगर के वार्ड नं.3 मौ. रामभवन स्थित आवास पर पहुँचकर उनके पिता एवं सदैव समाज के लिए संघर्षरत व समर्पित रहे बाजपुर भाजपा के भीष्म पितामह, प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी, लोकतंत्र सेनानी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को पूर्ण समर्पित स्वयंसेवक स्व. योगराज पासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व सीएम रावत ने स्व. योगराज पासी के निधन को समाज व पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। इस मौके पर मंजीत सिंह राजू, तेजेन्द्र चीमा, अनंत जैन, राजू पंडित, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह आदि थे l


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बड़ा सवाल! फर्जीवाड़े की आड़ में तहरीर देने वाले पटवारी अजमल खां अब खुद फरार!
अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिलाओं ने सभी अस्पतालों में फल वितरण किये
बाजपुर में 7 फीट अजगर दिखाई देने से मचा हड़कंप,काशीपुर रेंज वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू,