November 20, 2026

200 कैमरों का जाल, तीन राज्यों की घेराबंदी और ड्यूक बाइक का सुराग! मंदिर में चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाला दिल्ली का शातिर आखिरकार चढ़ा खाकी के हत्थे

आरिफ खान की रिपोर्ट

BREAKING NEWS

काशीपुर में मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा! 200 CCTV कैमरों ने खोला शातिर चोर का राज!

SSP के कड़े निर्देशों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन राज्यों में खंगाले गए करीब 200 CCTV कैमरे-

KTM ड्यूक बाइक के नंबर से मिला सुराग, दिल्ली के शातिर त्रिलोक सिंह उर्फ शोले को पुलिस ने दबोचा

साई मंदिर से चोरी हुई करीब 65 हजार रुपये की चांदी और 20 हजार रुपये नकद बरामद


मंदिर की रेकी कराने वाले स्थानीय मददगार समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

खाकी का शिकंजा ऐसा कसा कि तीन राज्यों की सीमाएं भी शातिर को नहीं बचा सकीं!




SOG काशीपुर का अपराधियों पर लगातार शिकंजा, अपराध पर लगाम लगाने में पहले भी पूरे जिले में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी है टीम!

बिछाया ऐसा जाल कि शातिर खुद चलकर फंस गया!

काशीपुर SOG की सटीक रणनीति, तेज निगरानी और जबरदस्त टीमवर्क ने फिर दिखाया दम, अपराधियों में खाकी का खौफ बरकरार!


काशीपुर SOG प्रभारी सुनील सूतेड़ी का ऐसा तगड़ा चक्रव्यूह, शातिर अपराधी के बचने के सारे रास्ते बंद! बिछाया जाल और अपराधी चारों खाने चित, खाकी के इस एक्शन से मचा अपराधियों में हड़कंप!

एसएसपी के कड़े निर्देशों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुरादाबाद से दिल्ली तक खंगाले कैमरे, 65 हजार की चांदी और 20 हजार नकद बरामद; दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।


मंदिर में चोरी कर समझा बच निकलेगा शातिर! 200 CCTV कैमरों ने खोल दी पोल, काशीपुर पुलिस ने दिल्ली वाले को दबोचा

रात में मंदिर साफ, दिन में पुलिस का शिकंजा! ड्यूक बाइक बनी सबसे बड़ा सुराग, तीन राज्यों की पड़ताल के बाद गिरफ्तारी

SSP के सख्त आदेश, पुलिस का डिजिटल शिकंजा! 200 कैमरों की नजर से नहीं बच सका मंदिर का चोर, 65 हजार की चांदी बरामद



काशीपुर। आस्था के केंद्र साई मंदिर को निशाना बनाकर चांदी की मूर्तियां चोरी करने वाले शातिर ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि उसकी एक बाइक का नंबर पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी का सबसे बड़ा सुराग बन जाएगा। रात के अंधेरे में मंदिर से चोरी, तीन राज्यों में फैला नेटवर्क और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल… आखिरकार पुलिस ने डिजिटल सबूतों की ऐसी कड़ी जोड़ी कि दिल्ली में छिपा आरोपी काशीपुर पहुंचते ही पुलिस के जाल में फंस गया।

मामला कुण्डेश्वरी रोड स्थित साई मंदिर का है, जहां 12 सितंबर 2026 की रात चांदी की मूर्तियां चोरी कर ली गई थीं। साई पब्लिक स्कूल के एडमिन मनोज ऐरी की शिकायत पर 16 सितंबर को कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज हुआ। मामला सामने आते ही एसएसपी के कड़े निर्देशों पर पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए कमर कस ली। पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

इसके बाद शुरू हुआ कैमरों का महाजाल! पुलिस ने मुरादाबाद, हापुड़ से लेकर दिल्ली रूट तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक-एक फुटेज को बारीकी से देखा गया। इसी दौरान संदिग्धों की केटीएम ड्यूक बाइक का नंबर पुलिस के हाथ लग गया। बस फिर क्या था, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

**रिसोर्ट के पास बिछाया जाल, दिल्ली का शातिर गिरफ्तार!**

18 नवंबर 2026 को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। थाना कुण्डा क्षेत्र में दि किमाया रिसोर्ट के पास हाईवे से जुड़ी सर्विस रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने त्रिलोक सिंह उर्फ शोले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से हस्तिनापुर, मेरठ के ग्राम लतीफपुर का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के निहाल विहार क्षेत्र के शिवविहार, चन्द्रविहार में रह रहा था।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चांदी के कटे हुए टुकड़े, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है, और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए।

**पूछताछ में खुली पोल, स्थानीय मददगार का भी कनेक्शन!**

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 12 सितंबर की रात अपने एक साथी के साथ मिलकर साई मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी का माल आपस में बांट लिया गया था। लेकिन इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब आरोपी ने बताया कि चोरी का तीसरा हिस्सा मंदिर की रेकी कराने वाले स्थानीय मददगार को देने के लिए वह दोबारा काशीपुर आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

**एक नहीं, कई राज्यों में फैला आपराधिक रिकॉर्ड!**

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कोतवाली गदरपुर के अलावा दिल्ली के सराय रोहिला, प्रीत विहार, खैला तथा हरियाणा के फरीदाबाद में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उसके फरार साथियों और स्थानीय मददगार की भूमिका की भी जांच कर रही है।

**खाकी की टीम ने जोड़ी अंतरराज्यीय कड़ियां!**

इस सफल कार्रवाई में चौकी कुण्डेश्वरी के उपनिरीक्षक कंचन कुमार पडलिया, चौकी प्रभारी मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह बिष्ट, नवीन खोलिया, लक्ष्मण चन्द तथा एसओजी काशीपुर के हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, इमरान और कांस्टेबल गिरीश काण्डपाल की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस की नजर अब फरार दो अन्य आरोपियों पर है। बाकी चोरी के माल की बरामदगी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दबिश जारी है।

**संदेश साफ है—अपराधी चाहे कितनी भी दूर भाग जाए, कानून के हाथ लंबे हैं। एसएसपी के सख्त निर्देशों पर काशीपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया कि तकनीक, टीमवर्क और मजबूत इच्छाशक्ति के सामने अपराधियों की चालाकी ज्यादा देर नहीं टिकती।

You may have missed