November 18, 2026

जिंदगी के साथ खिलवाड़ या मौत का सफर? सफेद नंबर प्लेट वाली कारों में धड़ल्ले से ढोई जा रहीं सवारियां, कुंभकर्णी नींद में परिवहन विभाग!




आरिफ खान की रिपोर्ट

काशीपुर से दिल्ली देहरादून, हरिद्वार, तक निजी कारों में 5 से 7 यात्रियों को बैठाकर 500 से 700 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जा रहा है जिसमें सबसे ज्यादा अर्टिगा कार सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आ रही है यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे! टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे निजी वाहनों को परिवहन विभाग (Transport Department) की टीम आखिर सीज क्यों नही कर रही है,। अधिकतर वाहन बला-बला ऐप के माध्यम से संचालित हो रहे है कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी इस संबंध में नोटिस जारी करना चाहिए

बड़ी संख्या में निजी वाहनों का संचालन

कहीं हादसा हुआ तो कौन होगा जिम्मेदार? ARTO काशीपुर आखिर कब जागेगा, सफेद नंबर प्लेट के कथित टैक्सी कारोबार पर कब चलेगा कार्रवाई का डंडा?

यात्रियों की जिंदगी अनमोल है, लेकिन काशीपुर से दिल्ली तक सफेद नंबर प्लेट वाली निजी कारों में किराये पर सवारियां ढोने की शिकायतें परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप है कि निजी कारों में पांच से सात यात्रियों को बैठाकर प्रत्येक से 500 से 700 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। सवाल सिर्फ किराये का नहीं, बल्कि उन यात्रियों की सुरक्षा का है, जो रोजाना ऐसे वाहनों में बैठकर लंबा सफर तय कर रहे हैं,जिनकी जान से खिलवाड़ हो रहा है,

निजी कार में टैक्सी का कारोबार, यात्रियों की सुरक्षा किसके भरोसे?

निजी उपयोग के लिए पंजीकृत सफेद नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को  नियमित रूप से किराये पर यात्रियों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है,क्या इन वाहनों के पास आवश्यक व्यावसायिक परमिट है? क्या इनका बीमा व्यावसायिक इस्तेमाल को कवर करता है? क्या यात्रियों को वाहन की वास्तविक श्रेणी और वैधता की जानकारी दी जा रही है?

हादसा हुआ तो कौन लेगा जिम्मेदारी?

काशीपुर से दिल्ली का सफर लंबा है। रास्ते में दुर्घटना होने पर यात्रियों की सुरक्षा और बीमा दावों की स्थिति बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। निजी उपयोग के लिए बीमित वाहन के व्यावसायिक इस्तेमाल से बीमा संबंधी विवाद पैदा हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि किराया वसूलने वाले वाहन संचालक और निगरानी के लिए जिम्मेदार विभाग यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं?

कुंभकर्णी नींद में परिवहन विभाग, क्या किसी बड़े हादसे कर रहा है इंतजार?

काशीपुर में ARTO कार्यालय होने के बावजूद ऐसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं,विभाग की निगरानी पर सवाल उठना लाजमी है आखिर सड़कों पर चेकिंग कौन करेगा? निजी और व्यावसायिक वाहनों की पहचान कौन करेगा? क्या ARTO काशीपुर काशीपुर-दिल्ली मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाएगा या यात्रियों की सुरक्षा के सवाल यूं ही अनसुने रहेंगे?

मोटर वाहन अधिनियम की शर्तों के विपरीत शहर में बड़ी संख्या में निजी वाहनों का संचालन आनलाइन बुकिंग ऐप के माध्यम से यात्रियों के परिवहन में किया जा रहा। इसके साथ ही टैक्सी पर सफेद नंबर प्लेट लगाकर निजी वाहन की तरह उसका संचालन किया जा रहा।

टैक्सी में पंजीकृत वाहन पर पीली नंबर प्लेट अनिवार्य

नियमानुसार, टैक्सी में पंजीकृत वाहन पर पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए।

धारा 66 और 192A के तहत हो सख्त जांच

मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक परमिट के बिना परिवहन वाहन चलाना दंडनीय हो सकता है। इसलिए परिवहन विभाग को शिकायतों की जांच कर वाहन की श्रेणी, परमिट, बीमा और संचालन की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66 और 192A के तहत हो कार्रवाई

मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 66 के तहत आवश्यक परमिट के बिना परिवहन वाहन का संचालन प्रतिबंधित है। धारा 192A में बिना आवश्यक परमिट परिवहन वाहन चलाने पर दंड का प्रावधान है। वहीं धारा 207 के तहत निर्धारित परिस्थितियों में वाहन निरुद्ध किया जा सकता है। ऐसे में ARTO कार्यालय को शिकायतों की गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए वाहनों की वास्तविक श्रेणी, परमिट, बीमा और संचालन की प्रकृति की पुष्टि करनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



जिला प्रशासन से जनता की मांग—सड़कों पर उतरकर करें कार्रवाई

जिला प्रशासन और ARTO काशीपुर से जनता की मांग है कि काशीपुर-दिल्ली मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। निजी सफेद नंबर प्लेट वाली उन गाड़ियों की जांच हो, जिन पर किराया लेकर यात्रियों को ढो रहे है यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें

अब जनता पूछ रही है—क्या इंसानी जिंदगी से ज्यादा जरूरी किराये की कमाई है? क्या परिवहन विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? आखिर कब रुकेगा सफेद नंबर प्लेट वाली निजी गाड़ियों के कथित व्यावसायिक संचालन का खेल?

सड़क पर चलने वाले हर यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। अब देखना यह है कि ARTO काशीपुर और परिवहन विभाग इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं।


1. क्या इन वाहनों का व्यावसायिक पंजीकरण है?
2. क्या इनके पास वैध यात्री परिवहन परमिट है?
3. क्या वाहन का बीमा व्यावसायिक उपयोग के लिए मान्य है?
4. क्या वाहन चालक के पास आवश्यक व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस है?
5. क्या उत्तराखंड से दिल्ली तक संचालन के लिए आवश्यक अंतरराज्यीय परमिट मौजूद है?
6. यदि दुर्घटना हो जाए तो यात्रियों की बीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी?

व्यावसायिक परिवहन केवल पीली नंबर प्लेट वाले वाहनों से ही किया जा सकता है। निजी वाहनों का ऐप के माध्यम से किराए पर संचालन कानून का उल्लंघन है, जिस पर भारी जुर्माने के साथ वाहन का पंजीकरण निलंबित या निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत सफेद नंबर प्लेट वाले निजी वाहनों का किराए पर व्यावसायिक संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।