
देहरादून: Fake Degree: बीएएमएस की जाली डिग्री खरीदने वाले 19 और फर्जी डाक्टर एसआइटी के रडार पर हैं। गिरफ्तारी से पहले एसआइटी ने भारतीय चिकित्सा परिषद से इनके पंजीकरण के संबंध में जानकारी मांगी है। यह पता करवाया जा रहा है कि इनके पंजीकरण रद किए गए थे, या नहीं। यदि रद किए गए तो किन कारणों से किए गए।
प्रकरण में एसआइटी अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें गिरोह के सरगना कालेज संचालक इमलाख उसका भाई इमरान, भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारी और कुछ फर्जी डाक्टर शामिल हैं। प्रकरण में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!