काशीपुर। निगम से पंजीकृत जय मां भारती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पूजन सामग्री का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के द्वारा हवन सामग्री बनाए जा रही है। यह सामग्री औषधि, पत्तियां और जड़ी-बूटी से तैयार की जा रही है। जिससे अस्थमा जैसी बीमारी वाले व्यक्तियों को भी लाभ पहुंचेगा और इसके धुएं से कोई नुकसान नहीं होगा। जय मां भारती स्वयं सहायता समूह की सचिव हेमलता ने बताया कि हमारे द्वारा हवन सामग्री औषधि युक्त उपले घरों में बनाए जा रहे हैं, जो कि हिंदू पर्व नवरात्रि में अग्यारी और हवन पूजन में प्रयोग किए जाएंगे। इसके अलावा हमारे द्वारा पूजन की सभी सामग्रियों में रोली, कलावा, रुई बत्ती, कपूर, धूप सुपारी, माता का श्रृंगार आदि तैयार किया जा रहे हैं। जसोदा शर्मा अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा शुद्धता और सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए इन सामग्री को बनाया गया है।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।