काशीपुर। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मोहल्ला रजवाड़ा में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने वहां से लावारिस हालत में पड़े सागोन के 8 गिल्टे बरामद किए हैं। जिनको जब्त कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।
रविवार को वन विभाग को सूचना मिली की मोहल्ला रजवाड़ा वार्ड 30 पुष्पक विहार कालोनी के खाली प्लाट की झाड़ियों में लकड़ी पड़े हैं। सूचना के बाद तराई वन प्रभाग एसओजी रेंजर पूरन सिंह खनायक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जहा सागौन के 8 गिल्टे बरामद हुए। जिसको टीम अपने साथ ले गई। टीम को यह नहीं पता चल सका लकड़ी किसकी है वह यहां किसने डाली थी। एसओजी रेंजर पूरन सिंह खनायक ने बताया कि सागौन के यह गिल्टे यहां किसने डाले हैं इसकी जांच की जा रही है। टीम में वन दरोगा प्रेम सिंह, चंदन विष्ट, विमल चैधरी,
सुरजीत सिंह, वन आरक्षी तेजपाल सिंह, अजय कुमार, शंकर सिंह, तरसेम सिंह, दीपक कुमार, ओम प्रकाश सिंह, मनमोहन सिंह आदि शामिल रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।