काशीपुर। पाश कॉलोनी में स्थित घर का ताला तोड़कर चोर 15 हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कवि नगर स्थित पाश कॉलोनी रॉयल एनक्लेव निवासी ऋषिकेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 7 अक्टूबर को वह मथुरा गया हुआ था। 9 अक्टूबर की सुबह जब वह घर वापस आया, तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। रूम के अंदर रखी लोहे की अलमारी को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त करके उसके अंदर रखा मंगलसूत्र, कान का सोने का आभूषण, 15000 रूपये की नकदी व चांदी का अन्य सामान गायब था। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब चोरों की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!