काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर देने वाले व समाज के अंतिम छोर पर ऽड़े व्यत्तिफ़ को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश के साथ सामाजिक हित मानव हित पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने श्री अग्रवाल सभा भवन में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उनको याद कर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास उनके द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। वत्तफ़ाओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आज के युवाओं को उनके जीवन मार्ग पर चलकर देश को प्रगतिशील बनाना चाहिए। इस मौके पर महापौर उषा चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्र, डॉक्टर सुरेश, मोहन बिष्ट, इंतजार हुसैन, गुरविंदर सिंह चंडोक, गिरीश चंद्र तिवारी, उषा शर्मा, सर्वेश शर्मा, विपिन अरोरा, अशोक सैनी, शाहनवाज, कविता यादव, रवि प्रजापति, राजीव अरोरा, समर पाल चौधरी, कामनी गुप्ता, रेऽा सक्सेना, सुरेंद्र सिंह जीना आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!