काशीपुर। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व अभद्रता करने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी तहरीर में कुमायु कालोनी कचनालगाजी निवासी सुमन ने कहा है कि उसके पति ग्राम बढापुर मझरा कुरी थाना अलीगंज निवासी ववित कुमार पुत्र भगवान दास के साथ कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसमें 15 सितंबर 23 की तिथि नियत थी। कोर्ट की कार्यवाही समाप्त होने के बाद वह अपने घर पहुंची तो पति ववित कुमार पीछा करते हुए आ धमका और आते ही उसने मारपीट करना शुरू कर दी। चैकी जाते समय पति ने उसके और उसकी बहन आदेश देवी के साथ फिर से मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!