काशीपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद से एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
वैशाली कॉलोनी खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार की सुबह शहर के एक सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद से छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो
गई। जब शाम तक उसकी पुत्री घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी
तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं
चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!