
गोरखपुर। गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज के चौमुखा में स्थित मां दुर्गा हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने डॉक्टर बनकर ऑपरेशन कर दिया था, जिस वजह से नवजात और प्रसूता की मौत हुई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मैनेजर श्यामसुंदर पासवान और संचालक शैलेंद्र नाथ सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।आरोपी श्यामसुंदर पासवान महराजगंज के कोटा के मुकुंदपुर और संचालक शैलेंद्र गोरखनाथ के पचपेड़वा का रहने वाला हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!