October 26, 2026

राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया

बाजपुर।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में महाविद्यालय की अपशिष्ट प्रबंधन समिति द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में अपशिष्ट निस्तारण अभियान चलाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्लास्टिक बैग और कूड़े कचरे को एकत्रित करके उन्हें सूखे कचरे और गीले कचरे के अनुसार अलग-अलग गड्ढों में डाला गया। इस अवसर पर प्राचार्य के.के. पांडेय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. जय सिंह, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. विकास रंजन, डॉ. दर्शना पंत और छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक कुमार ने भी अपना सहयोग दिया।