
Kashipur News काशीपुर। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. राजीव कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल व राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड अरविंद यादव का समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मालाओं से स्वागत किया।
Uttarakhand News,बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा काशीपुर नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा भाजपा सरकार की नीतियों से आम आदमी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है,
राष्ट्रीय महासचिव यूथ अरविंद यादव ने कहा विपक्ष की भूमिका निभाने में उत्तराखंड में कांग्रेस असफल साबित हो चुकी है। आज उत्तराखंड में युवा वर्ग समाजवादी पार्टी से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। सपा जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा काशीपुर में समाजवादी पार्टी का संगठन का कारवां निरंतर बढ़ रहा है। इस मौके पर नावेद मालिक को प्रदेश सचिव यूथ, राज कुमार यादव को प्रदेश सचिव यूथ, मेहर आलम को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक का संचालन नाजिम सैफी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नईम चैधरी, शमशाद चैधरी, परमजीत ,यामीन मंसूरी, एडवोकेट अमित कुमार, प्रदेश सचिव अमरदीप सिंह सिद्धू, महानगर अध्यक्ष डा. राजीव कुमार गुप्ता, डा. नईम अहमद, इबले हसन, प्रदेश सचिव अतीक सलमानी आदि मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!
पुष्कर की चाल, विरोधियों बेहाल, नामांकन की एक चाल ने बिछी बिसात पलट दी!
उत्तराखंड में ‘धामी युग’ का आगाज़,त्रिवेंद्र को पछाड़ा, तिवारी के करीब पहुंचे!