August 25, 2026

बिहार के सरकारी ठेकों में करप्शन मामले में फिलहाल दो आईएएस निलंबित

Bihar, Uttar Pradesh: बिहार के सरकारी ठेकों में करप्शन मामले में फिलहाल दो आईएएस अधिकारियों पर गाज गिरी है। आईएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश कुमार सागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

वर्तमान में 2014 बैच की आईएएस अभिलाषा जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मनरेगा आयुक्त थीं। जबकि, 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर समाज कल्याण विभाग के अपर निदेशक सह निःशक्तता निदेशक थे।

योगेश और अभिलाषा को विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) से प्राप्त ईडी की उस रिपोर्ट पर निलंबित किया गया है, जिसमें इनके खिलाफ रिश्वत, कमीशन और अनुचित लाभ लेने का आरोप है।