


रुद्रपुर: उधम सिंह नगर पुलिस महकमे में आज खुशी की लहर दौड़ गई, जब जिले के पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इन अधिकारियों को तीसरा स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति पाने वाले में विकास चौधरी, देवेंद्र गौरव, दीवान सिंह बिष्ट, राजेश पांडे और अनिल उपाध्याय शामिल हैं। एसएसपी ने सभी निरीक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का हमेशा सम्मान किया जाता है, और ये पदोन्नति उसी का प्रमाण है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
काशीपुर में व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, महापौर दीपक बाली की संवेदनशील पहल से अब सर्वे के बजाय संवाद से सुलझेंगे जीएसटी के मुद्दे
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता