

आरिफ खान की रिपोर्ट
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रविवार देर रात जिले के पांच इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी पीआरओ अमर चंद्र शर्मा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर, काशीपुर कोतवाली से विक्रम राठौड़ को प्रभारी मानव वध प्रकोष्ठ एवं सूचना अधिकार अधिनियम प्रकोष्ठ बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक बाजपुर नरेश चौहान को प्रभारी निरीक्षक सितारगंज,थानाध्यक्ष आईटीआई प्रवीण कोश्यारी को प्रभारी निरीक्षक बाजपुर और प्रभारी निरीक्षक सितारगंज प्रकाश सिंह दानू को पीआरओ एसएसपी का जिम्मा सौंपा गया है। पैगा चौकी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला को थानाध्यक्ष आईटीआई बनाया गया है।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।