आरिफ खान की रिपोर्ट

उत्तराखंड के जसपुर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है। तीनों युवकों में गहरी दोस्ती थी, जबकि दो युवक घायल है
सोमवार की रात्रि काशीपुर से जसपुर आ रहे थे की सुभाष चौक से पहले पेट्रोल पंप के निकट कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार 5 युवक मे से तीन की मौके पर मौत हो गई है दो युवक घायल है, हादसे की सूचना मिलने पर जसपुर कोतवाल ढकरियाल जगदीश पुलिस फोर्स के साथ घटना पर पहुँचे,एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया,
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार से शवों को बाहर निकाला गया। उन्हें काशीपुर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया
सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत से घर से लेकर मोहल्ले तक में मातम पसरा है। हादसे में जान गंवाने वाले शाहरूख,आमिर,खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर निवासी हैं,जबकि फैज़ और नसीम दोनों केवीआर हास्पिटल मे भर्ती है जो घायल है खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं




संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता