
काशीपुर।पूरे विश्व में विकलांग दिवस मनाया जा रहा है।तो वही उत्तराखंड में विकलांगों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। तो वहीं विश्व विकलांग दिवस पर उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा कंबल वितरण किए गए।इतना ही नहीं इस दौरान सिलाई मशीन भी दिव्यांग लड़कियों को दी गई। बता दें की जसपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर लगातार लड़कियां सिलाई मशीन की डिमांड कर रही थी जिसको आज विश्व विकलांग दिवस पर उत्तराखंड मूकबधिर विकलांग कल्याण समिति ने पूरा कर लिया है। समिति ने इस खास मौके पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। डॉ राहुल का कहना है की 15 साल से वह संगठन चला रहे है। उन्होंने कहा की दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा की आज कंबल और 30 सिलाई मशीन वितरण की गई। इस दौरान शफीक अहमद अंसारी संरक्षक,प्रदेश अध्यक्ष डॉ एम.ए.राहुल,अर्पित मेहरोत्रा मुस्तकीम सलमानी,अफसर अली आरिफ सैफी, साहिब सकलानी, अलीजान, रामबाबू,रानी, शाहिदा तबस्सुम राधा काजल वर्मा राजेंद्र सैनी प्रभा कश्यप राधा अग्रवाल निशा राजेश्वरी सलमा राजीव मोहित रोहित जाकिर हुसैन अनीस हुसैन मोहित कुमार उपेंद्र कुमार मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता