
काशीपुर से आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर।22.07.2024.उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं. इस मुद्दे को लेकर सियासत भी उफान पर है.समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हनीफ गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक सद्भाव की दुश्मन है। समाज का भाईचारा बिगाड़ने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ती रहती है। भाजपा की इन्हीं विभाजनकारी नीतियों के चलते प्रदेश का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा है। सपा नेता हनीफ गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तराखंड सरकार ने जो फरमान दिया है कि ठेले-ढाबे सहित सभी दुकानदार अपना नाम बाहर जरूर लिखें।
वह तुगलकी फरमान है,समाजवादी पार्टी इस फैसले का कड़ा विरोध करती है,
इसके पीछे सरकार की मंशा अल्पसंख्यक वर्ग को समाज से अलग बांटने और उन्हें शक के दायरे में लाने की है। जिसका नाम गुड्डू,पप्पू,मुन्ना है, उसके नाम से क्या पता चलेगा,,हनीफ गाँधी ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों विभाजनकारी हैं, जिसे जनता समझ चुकी है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई