
आरिफ खान की रिपोर्ट
काशीपुर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन सलामी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग काशीपुर कोतवाली पहुंचे।
फेसबुक पर नबी की शान में गुस्ताखी, करने वाले के खिलाफ तहरीर सौपी
काशीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई।
भरतपुर थाना कुण्डा निवासी ने फेसबुक पर नबी की शान में गुस्ताखी की है,तथा आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी नाराजगी है

काशीपुर पार्षद नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी थाना साबिक काशीपुर ने इसकी जानकारी मुस्लिम समाज के लोगों को दी। मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शहर इमाम के साथ काशीपुर कोतवाली पहुंचे,लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकत से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। काशीपुर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन सलामी ने कहा कि टिप्पणी करने के वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये
काशीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष ने तहरीर को रिसीव कर दिया है, उन्होने बताया कि मामला कुण्डा थाने का है

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई