

काशीपुर : (आरिफ खान की रिपोर्ट) समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राशीद अंसारी ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी के हत्यारो को बचाने और वीआईपी आरोपियों का नाम दबाने वाली पार्टी आज महिलाओं की सुरक्षा और विकास की बात कर रही है। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के सपने को तोड़ने वाली भाजपा रोजगार दिलाने का दावा कर रही है। भाजपा का संकल्प पत्र एक चुनावी जुमले के सिवा कुछ भी नहीं है। सपा प्रदेश सचिव राशीद अंसारी ने भाजपा सरकार को कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क के समय आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य और देश में पेपर लीक भर्ती घोटाला पूरे देश को पता है, जुमले की सरकार किसानों की एमएसपी कभी लागू नहीं करेगी, चुनावी बांड के खुलासे से भाजपा की कथनी और करनी की पोल खुल रही है। पूरे प्रदेश में आज विकास कार्य ठप है, और जनता के धन की बंदरबाठ करने पर भारतीय जनता पार्टी लगी है। 19 अप्रैल को उत्तराखंड की जनता पांचो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जिताकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देगी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।