

Election 2024: काशीपुर में सीएम धामी चुनावी सभा मे कांग्रेस पर गरजे
काशीपुर के कुंडेश्वरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट डालने का मतलब अपने वोट को गड्ढे में डालना है क्योंकि कांग्रेस की लड़ाई सरकार बनाने की नहीं बल्कि अपने परिवार को बढ़ाने की लड़ाई लड़ी जा रही है।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, उन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल देश के नाम कर दिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।,

भाजपा नेत्री,व उत्तराखंड अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एडoप्रियंका अग्रवाल सैकड़ो महिलाओं पुरुष के साथ कार्यक्रम में पहुंची अपना दमखम दिखाते हुए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की जनसभा को सफल बनाने में योगदान दिया
इस मौके पर हेलीपैड पर भाजपा नेत्री,व उत्तराखंड अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एडoप्रियंका अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फूलों का गुलदस्ता देकर मुलाकात की।
आपको बताते चलें कि नैनीताल लोकसभा उधम सिंह नगर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए भाजपा नेत्री,व उत्तराखंड अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एडoप्रियंका अग्रवाल ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं और जनसंपर्क कर रहे हैं, जनता को केंद्र व राज्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।