
सर्व सहमति से वार्ड नंबर 4 का वार्ड काँग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती मुनेश देवी को चुना गया
काशीपुर।जहां एक तरफ सभी राजनीतिक दल अपने-अपने संगठनों को चुनावो से पहले मजबूत करने की कवायत तेज कर रहे हैं, तो ऐसे में कांग्रेस भी पीछे नहीं रहना चाहती है, कांग्रेस को दिन प्रतिदिन काशीपुर विधानसभा में जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा रीती नीतियों से अवगत करा रहे हैं तो वहीं काशीपुर कांग्रेस कमेटी के महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन कांग्रेस का कुनबा बढ़ा रहे है,
बताते चले कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार काशीपुर महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 4 खड़कपुर देवपुरा में आनंद कुमार के प्रतिष्ठान पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसका संचालन मंसूर अली मंसूरी ने किया जिसकी अध्यक्षता अनिल सिंह सूत मिल ने की, जिसमे वार्ड कमेटी का गठन को लेकर विचार किया गया सर्व सहमति से वार्ड नंबर 4 का काँग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती मुनेश देवी को चुना गया तथा 10 दिन के भीतर वार्ड की पूरी कमेटी का गठन कर महानगर जिला अध्यक्ष को सूचित किया जाएगा जिसमें वार्ड के समस्त कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहे,पूर्व पार्षद श्रीमती मुनेश देवी के वार्ड अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जनों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी,

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।