काशीपुर। पॉवर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर दीवावली से पूर्व सभी कार्य अवश्य पूर्ण कर निर्बाध विद्युत अपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु उपयोगी निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने बैटरी रूम स्विच यार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा प्रबंध निदेशक श्री ध्यानी ने 132केवी विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना स्कंध द्वारा विद्युत उपकेंद्र में निर्माणाधीन 132केवी जो कि आईआरसीओएन के रेलवे हेतु पिटकुल द्वारा बनाई जा रही हैं के त्वरित गति से निर्माण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते रोज पिथोरागढ़ लोहाघाट पारेषण लाइन का लोकार्पण भी किया जिसकी परियोजना लागत 82-07 करोड़ रूपये है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एचएस ह्ंयाकी, अधीक्षण अभियंता पीके भास्कर, डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश विजल्वाण आदि मौजूद रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।