काशीपुर। विवाहिता ने ससुरालियो पर 5 लाख रुपए की नकदी व कार की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपो की जांच कर रही है।
आवास विकास निवासी मोनी जाटव पुत्री स्वर्गीय हरि सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को उसका विवाह प्रयास सागर पुत्र चेतराम सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी समर्थ अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज दिया था। लेकिन उसके बाद भी उसके ससुर चेतराम सागर, सोनू सागर व उसका पति प्रयास सागर कम दहेज लाने की बात कह कर उसको अक्सर प्रताड़ित करने लगे। जिसको लेकर कई बार पंचायते भी हुई थी। उनकी मांग थी कि 5 लाख रुपए व एक कार लेकर आए। तभी वह उसको घर में रहने देंगे। उसके बाद उसने किसी तरह 30 हजार रूपए की व्यवस्था करके ससुराल वाले को दिए। लेकिन उसके बाद भी वह खुश नहीं थे। इसके बाद प्रयास सागर, चेतराम सिंह, हरनंदी देवी, विद्यासागर, ममता, सोनू सागर ने अक्टूबर 2022 को उसको मारपीट का घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435


More Stories
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!
पुष्कर की चाल, विरोधियों बेहाल, नामांकन की एक चाल ने बिछी बिसात पलट दी!
उत्तराखंड में ‘धामी युग’ का आगाज़,त्रिवेंद्र को पछाड़ा, तिवारी के करीब पहुंचे!