काशीपुर। पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ज्ञात रहे कि पत्रकार श्रवण कुमार की पत्नी साप्ताहिक समाचार पत्र काशीपुर सामना की स्वामित्व सम्पादक श्रीमती कीर्ति पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थीं, और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। स्व. कीर्ति के एक पुत्र प्रीत व एक पुत्री उर्वशी है। शनिवार की प्रातः श्रीमती कीर्ति ने अंतिम सांस ली। उनकी आत्मिक शांति एवं पीड़ित परिवार को दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पत्रकार जगत ने उन्हें अपनी शोक श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करने वालों में एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी व अन्य संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।