काशीपुर। आईटीआई कॉलेज के बाहर से चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने का आरोपी संबंधित धाराओं में चालान किया है।
बता दें ग्राम लोदीपुर नायक थाना टांडा जिला रामपुर निवासी फहीम पुत्र सलीम ने आईटीआई थाने को तहरीर देकर बताया कि वह बीती 30 सितंबर की सुबह उसने अपने दोस्त जावेद को अपनी बाइक दी थी। जिसको लेकर जावेद आईटीआई कॉलेज बाजपुर रोड पर आया था। उसने बाइक कॉलेज के बाहर खड़ी की थी। इस दौरान अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को ग्राम धीमरखेड़ा पार का मझरा निवासी महेश उर्फ नन्हे पुत्र स्व. सुरेश को राधे हरि डिग्री कॉलेज के पीछे पुराना आईआईएम हॉस्टल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा, कां .नवीन रजवार व रमेश बंग्याल रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।