January 11, 2026

बूथ प्रवासी कार्यक्रम का शुभारंभ

बाजपुर।विधानसभा क्षेत्र सुल्तानपुर पट्टी मंडल में आशीर्वाद पैलेस में आयोजित मंडल कार्यकारिणी शक्ति केंद्र के संयोजक शक्ति केंद्र के प्रवासी बूथ अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार प्रवासी सुल्तानपुर पट्टी ने किया सेवा पखवाड़ा के निमित्त बूथसशक्तिकरण अभियान पन्ना प्रमुखों पर चल रहे सत्यापन की चर्चा की एवं मंडल पदाधिकारी का सत्यापन किया राजेश कुमार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जिसने गांव गरीब किसान और युवाओं देश की सेना के बारे में ऐसे निर्णय लिए हैं जिससे आने वाला भविष्य सुनहरा हो सके बैठक के बाद कार्यकर्ता जो अपना टिफिन साथ लाए थे सबने सामूहिक रूप से मिल बाटकर एक दूसरे का भोजन किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश सैनी मंडल महामंत्री गुरमुख सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता,अमरवीर शर्मा,मोहन दिवाकर,यासीन शेख, बलबीर कंबोज,पिंकी,मन्नू सिंह, मोहम्मद उमर,अनुभव शर्मा,धर्मपाल सिंह,गजेंद्र सिंह,पृथ्वी सिंह ,जीतू तोमर,अमित चौहान,वीर सिंह,देव सिंहसहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed