काशीपुर। युवक को जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर पीछे दौड़े युवक को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया है।
कटोराताल चैकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 23 सितंबर को मोहल्ला रजवाड़ा में गणेश पूजा के दौरान युवक के पीछे चाकू लेकर दौड़ा आरोपी अमित ठाकुर पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी मौ. रजवाड़ा पक्काकोट संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना के बाद कटोराताल चैकी प्रभारी नवीन बुधानी ने टीम के साथ ईदगाह रोड के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान दक्ष मेहरा से उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा था। अगर वह उसे मिल जाता तो, वह जान से मार देता। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान किया है। पुलिस टीम में कटोराताल चैकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआई प्रकाश बोरा व कां. गिरीश मठपाल रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।