काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक मे नशा मुक्ति कार्यक्रम जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर के प्रधानाचार्य बीपी सिंह व इनर व्हील क्लब ब्लॉसम एनजीओ अध्यक्ष ममता सेठी द्वारा किया गया। इस अवसर एलडी भट्ट चिकित्सालय से मोहम्मद जावेद, प्रोग्राम ऑफिसर एवं डॉ. नीता पंत काउंसलर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति का अभियान चलाकर जन जागरूक करने का आवाह्न किया। मोहम्मद जावेद द्वारा नशे से कैसे मुक्त रहे इस संबंध में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। नीता पंत द्वारा एलडी भट्ट हॉस्पिटल के हेल्पलाइन नंबर तथा किसी भी समस्या से निदान के लिए सभी छात्राओं को नशा न करने तथा समाज को भी प्रेरित करने के लिए जागरूक किया गया। इनर व्हील क्लब ब्लॉसम एनजीओ के सदस्य चरनप्रीत कौर साहनी, अंकिता सारस्वत तथा सीमा मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।