काशीपुर। पुलिस व गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने अवैध गौंवश मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 40 किलो मांस समेत तराजू आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
आईटीआई थाना पुलिस व गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम किच्छा ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम परमानंदपुर चैराहे पर स्थित एक दुकान से गंगे बाबा मांगा बस्ती निवासी फईम पुत्र शराफत अनीश पुत्र हाफिज को गिरफ्तार कर मौके से 40 किलो प्रतिबंधित गोमांस एक कुल्हाड़ी, चापड़, दो लोहे छुरी, लोहे का सूजा, लकड़ी का पटला व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। सूचना पर मौके पर पहंुचे पशु चिकित्सक डा. विकास वत्स ने मांस का नमूना लिया। पुलिस ने आरोपियों का उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई राकेश, कां. जितेंद्र सिंह, नवीन भट्ट, गोवंश टीम के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल दीवान नाथ, कां. राजकुमार, संजय कुमार व बलवंत सिंह रहे।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गलती की जांच शुरू हुई तो कामबंदी का रास्ता! आखिर जनता कब तक बनेगी विभागीय खींचतान की बलि?” गजब पटवारीयों का खेल
पुलिस पस्त”चोर मस्त” पुलिस बना रही फोन पर रिल” चोर दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम, पीड़ित ने SSP नैनीताल से लगाई न्याय की गुहार।