चमोली। व्यापार संघ गोपेश्वर, प्रान्तीय रक्षक दल चमोली, बाल कल्याण समिति, अरिहन्त अस्पताल चमोली के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) से पुलिस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। महोदया को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें पुलिस अधीक्षक चमोली का कार्यभार ग्रहण करने की बधाइयाँ एवं हार्दिक शुभकामनांए दी ।
शिष्टाचार भेंट के दौरान महोदया द्वारा पदाधिकारियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्य समस्याओं में युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन, यातायात व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्यवाही करने हेतु कहा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त उपस्थित सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कदम उठाये जायेंगें।
सभी के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की गयी।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता