देहरादून।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया। इस सेंटर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजिकल जाँचें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क होंगी।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेन्टर जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से राज्य सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।
एसीएस ने कहा कि सरकार ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और प्रदेशभर में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे और पहुंच को सरल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस अवसर पर अपर सचिव डॉ. अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह तथा सचिवालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
हल्द्वानी में क्यों अपराधियों के हौंसले बुलंद, पुलिस का क्यों नहीं दिख रहा ख़ौफ़
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता