काशीपुर। अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा लेकर फरार हो गये । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुष्प विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र चंटू सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 सितंबर की रात उसने अपने घर के बाहर ई रिक्शा खड़ी की थी। जब वह सुबह उठकर बाहर आया तो उसकी ई रिक्शा वहां नहीं थी जिसको अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
ब्रेकिंग: विधायक काऊ की तरफ से भी मुकदमा, गनर ने कराया दर्ज
बाढ़ से जूझते बिहार में STF का जलवा,15 हज़ार का इनामी रेप आरोपी ‘टापू’ से धर दबोचा!
पुष्कर की चाल, विरोधियों बेहाल, नामांकन की एक चाल ने बिछी बिसात पलट दी!