विगत दिनों श्री बद्रीनाथ धाम में जनपद हरिद्वार से निर्गत लाइसेंसी पिस्टल से फायर की जाने की घटना को पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव महोदया ने गंभीरता से लेते हुए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने थाना क्षेत्र में समस्त शस्त्र धारकों विशेषकर उन शस्त्र धारकों का शत प्रतिशत सत्यापन कर लें जिनका लाइसेंस गैर जनपद से जारी है। लाइसेंस की शर्तों का किसी प्रकार से उल्लंघन किए जाने की दशा में शस्त्र धारक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम में घटित फायरिंग की घटना को संवेदनशीलता की दृष्टि से समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा चलाने हेतु निर्देशित किया गया।


संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
बाल दिवस पर इस्लामिया स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, उजाला हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शरदोत्सव मेले में बॉडी बिल्डिंग का दमदार प्रदर्शन, युवाओं ने मंच पर दिखाई ताकत और अनुशासन; फिटनेस का दिया संदेश
उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: सीएम ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ