
बाजपुर।भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय किसान महापंचायत में राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने बाजपुर के 20 गांव की भूमि मामले का संज्ञान लेते हुए जसपुर व डोईवाला के विषयों पर भी सरकार को चेताया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जब किसानों की भूमि पर कुदृष्टि रखेगी तो किसानों के पास आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं बचता।
उन्होंने सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें अन्नदाताओं को आंदोलन से बचाने के लिए समाधान पर ध्यान दें।महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने भी लखनऊ किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए बाजपुर के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन व जसपुर में किसानों के तोड़े गए घरों के साथ ही डोईवाला के 22 गांव के मामले को महापंचायत में रखा।बाजवा ने बताया कि राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने आगामी माह में उत्तराखंड आने की बात कही है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
रिश्वत लेते पकड़े गए भ्रष्टाचारी अमीन-बाबू!
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता