काशीपुर। नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर नाली में गंदगी बहाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। टीम में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर पशु पालकों द्वारा गंदगी फैलाने पर 5 लोगों का चालान कर उन पर 13 हजार का जुर्माना किया गया है।
नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर
मौहल्ला कटोरताल निकट भुल्लन शाह की मजार के पास पशु पालकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी डालने पर 5 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 13 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। टीम में सहायक नगर आयुक्त यशवंत सिंह राठी, अनुपमा भट्ट, राशिद हुसैन, बेरिस्टर यादव आदि मौजूद रहे। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand Kashipur Nagar Nigam ne vasula jurmana

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
काशीपुर में व्यापारियों को मिली बड़ी राहत, महापौर दीपक बाली की संवेदनशील पहल से अब सर्वे के बजाय संवाद से सुलझेंगे जीएसटी के मुद्दे
काशीपुर जिला कांग्रेस कमेटी की सम्मानित अध्यक्ष, बड़ी बहन अलका पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
भाईचारे की मिसाल कायम करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता