काशीपुर। सड़क दुर्घटना में हुई वृद्ध महिला की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में हरियावाला निवासी धर्मपाल पुत्र केवल कृष्ण ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर करीब 3.15 बजे उसकी माता सरोज रानी गांव की दुकान से घरेलू सामान लेने के लिए गयी थी। वह पैदल सड़क किनारे सामान लेकर घर वापस आ रही थी कि तभी ट्रैक्टर संख्या यूपी12बीए-7920 के चालक न तेजी व लापरवाही से उनकी माता को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखंड की सच्चाई
पता – काशीपुर, उत्तराखंड 244713
संपर्क – 98378 22435

More Stories
नशे पर वार, कानून की मार! कुंडा में पुलिस की सख्ती से नशा माफियाओं मे हड़कंप
Uttarakhand Breaking: काशीपुर के ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस हिंसा केस में बड़ा मोड़,फैज़ान अंसारी को कोर्ट से जमानत
मोहब्बत का पैगाम, गौ-सेवा के नाम! डॉ. इन्द्रेश कुमार के जन्मदिन पर काशीपुर में कौमी एकता की मिसाल